विहिप के महामंत्री को निशाना बनाकर चलाई गई गोली, बाल-बाल बचे

नल्हड़ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के बाद यात्रा का समापन सिंगार गांव में होना था। यहां समापन कार्यक्रम को विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन को संबोधित करना था। लेकिन इससे पहले यात्रा पर हमला हो गया। सुरेंद्र जैन ने बताया कि उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी। वह उनके सिर के पास से होकर निकली है। इसमें वह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी को उपद्रवियों ने फूंक दिया। कई वाहनों को भी जला दिया गया। उनके अनुसार कम से कम पांच कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। वे अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

 

 

Share This Article: