राष्ट्र सेविका समिति के बहनों का पथ संचलन दिनांक 12 जून 2026 को सायं 5 बजे से राजेन्द्र नगर शाखा मैदान पटना से निकला, जो लोहानीपुर, काग्रेस मैदान, नालारोड, दिनकर गोलबंर से होते हुए शाखा मैदान में समाप्त हुआ । इस पथ संचलन में सभी बहनें पूर्ण गणवेश में शामिल हुई । पथ संचलन के दौरान विभिन्न जगहों पर सामाज के महिला वर्ग द्वारा पथ संचलन में चल रही बहनों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।

भारत माता को पुन विश्व गुरु के सिंहासन पर आरुढ़ करने के लिए व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र पुननिर्माण के कार्य में विगत 90 वर्षों से राष्ट्र सेविका समिति साधानार्त है। इस वर्ष राष्ट्र सेविका समिति बिहार क्षेत्र का संघ शिक्षा वर्ष दिनांक 30.06.2026 को मरचा – मरची रोड स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, केशवपुरम पटना चल रहा है। यह वर्ग दिनांक 14.06.2026 को समाप्त होगा ।
इस पथ संचलन में माननीय शांता कुमारी जी, समिति के वंदनीय प्रमुख संचालिका, सुनिता जी, कमला सिंह, इंद्रिरा तिवारी एवं अन्य गणमान्य बहनों ने भाग लिया ।
