नारी स्वरूपा में दिव्य शक्ति व्याप्त है : शांता कुमारी

दिनांक : 14 जून, 2026 , पटना

राष्ट्र सेविका समिति का बिहार एवं झारखंड राज्य की बहनों का संघ शिक्षा वर्ग (प्रवेश) एवं घोष वर्ग दिनांक 30.05.2026 से केशव सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, केशव पुरम, मरचा मरची रोड, पटना में आयोजित था। यह वर्ग 15 दिनों का था।

 

इस वर्ग का समापन समारोह दिनांक 14.06.2026 को 5 बजे सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, केशवपुरम, मरचा मरची रोड, पटना में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में राष्ट्र सेविका समिति के 250 बहनों द्वारा घोष संचालन, दंड संचालन एवं योग का प्रदर्शन किया गया।

 

 

राष्ट्र सेविका समिति के समापन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. अनुपमा सिंह प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ विभागा पटना विभागाध्यक्ष महाविद्यालय, पटना थी। इस समारोह का मुख्य वक्ता माननीया शांता कुमारी, प्रमुख संचालिका, राष्ट्र सेविका समिति थी। अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि नारी स्वरूपा में दिव्य शक्ति व्याप्त है, जिसमें मुख्य दो शक्ती अनुषस एवं निग्रह शक्ति निहित है. जिसका अनुसरण करके अपने परिवार, समाज एवं देश के कल्याण हेतु समग्र कार्य मातृत्व भाव से कर सकते हैं। समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन निःस्वार्थ भाव से करने का आग्रह उनके द्वारा किया गया। समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत कमला सिंह, प्रांत कार्यवाहिका द्वारा किया गया। इस समापन समारोह सुनीता हेल्देकर, रेणु दीदी अदिति, पुष्पांजलि, शीला दीदी एवं अन्य 250 बहनें उपस्थित। समापन समारोह को देखने के लिए समाज के लोग बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article: