श्रम जगत को नई दिशा देगा BMS का राष्ट्रीय अधिवेशन, पारित किये जायेंगे 4 प्रस्ताव

पटना (विसंके)। भारतीय मजदूर संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन श्रम जगत को नई दिशा प्रदान करेगा। इसमें श्रमिकों के हित में अनेक प्रस्ताव पारित होंगे। उपर्युक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र हिमते ने कही। बुधवार को मर्चा-मरची रोड में अवस्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री श्री हिमते ने कहा कि 7 से 9 अप्रैल को भारतीय मजदूर संघ का 20वां त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। बिहार की धरती पर दूसरी बार अधिवेशन होने जा रहा है। इसमें देश के सभी राज्यों तथा अलग- अलग उद्योगों के 40 महासंघों के दो हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

अधिवेशन में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र की महिलाओं की भी भागीदारी हो रही है। इसके उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री सईद सुल्तान उद्दीन अहमद (मजदूर गतिविधि विशेषज्ञ, आईएलओ गई डब्ल्यूटी, दक्षिण एशिया) और अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरान्मय पांड्याजी करेंगे। इसमें श्रमिकों के हित में चार प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिस पर चर्चा कर पारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त महासंघों के प्रस्ताव भी पारित होंगे। श्री हिमते ने बताया कि आठ अप्रैल को महिला कार्य और सहभागिता विषय पर विशेष सत्र होगा। इसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती नीता चौबे, स्वागताध्यक्ष पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू, मुख्य अतिथि श्रीमती आशा लकड़ा (जनजाति महिला विशेषज्ञ एवं महापौर रांची, झारखंड) और विशेष उपस्थिति श्रीमती प्रज्ञा परांडे ( सलाहकार, वीवी गिरी श्रमिक संस्थान) उपस्थित रहेंगी। वहीं 2025 में भारतीय मजदूर संघ के 70 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में नौ अप्रैल को विशेष उद्बोधन सत्र होगा। राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि आठ अप्रैल को मंगल फ तालाब स्थित सिटी स्कूल परीसर प में खुला अधिवेशन होगा। इसके वि पूर्व शोभायात्रा निकाली जाएगी, ज जिसमें अधिवेशन प्रतिनिधियों से के साथ ही बिहार प्रांत से आए ज कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
प्रेस वि वार्ता के दौरान भारतीय मजदूर अ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरान्मय है पांड्याजी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्र कुमार लाल, महामंत्री संजय कु कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा कु आदि उपस्थित थे।

Share This Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *