मुंगेर। बिहार इतिहास संकलन समिति, मुंगेर इकाई के तत्वावधान में बुधवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में बाबा साहेब आप्टे जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बाबा साहेब आप्टे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए इतिहास और भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब आप्टे के जीवन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर बसंत राणा, विक्रम कुमार, सोनू कुमार, विभा भारती, आलोक कुमार, रामवृक्ष कुमार, शशि कुमार एवं रोहित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मुंगेर विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब आप्टे जयंती
