बोधगया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव संपन्न

बोधगया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोधगया, माया सरोवर स्थित पार्क में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ, जहाँ विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से पथ संचलन किया।

कार्यक्रम में माननीय विभाग सह-संचालक श्रीमान सिया शरण जी एवं माननीय नगर संचालक श्री सुरेन्द्र जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर माँ दुर्गा एवं शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 101 वर्षों की यात्रा, उसके विभिन्न पड़ावों तथा समय-समय पर आई चुनौतियों की चर्चा की। साथ ही भारत के गौरवशाली इतिहास, हिन्दू समाज की सांस्कृतिक परंपराओं तथा महापुरुषों की वीरता, त्याग और पराक्रम का स्मरण कराया।

शस्त्र पूजन के पश्चात स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

पूजन के पश्चात माया सरोवर से पथ संचलन प्रारंभ हुआ।  इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संघ की पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में दंड लेकर कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते स्वयंसेवकों का अनुशासन एवं उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा।

Share This Article: