भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा- रामनवमी प्रसाद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गयाजी विभाग और रोहतास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा शिविर का उद्घाटन किया गया। इस तीन दिवसीय शिविर का आयोजन गयाजी के दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया है। उद्घाटन सत्र में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक श्रीमान रामनवमी जी और प्रांत कार्यवाह श्रीमान राजेन्द्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्रीमान् रामनवमी जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा भारत अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली राष्ट्र रहा है। अपनी श्रेष्ठ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के कारण भारत को ‘पुण्यभूमि’ कहा जाता है। भारत ने अपनी ज्ञान-परंपरा, जीवन-दृष्टि और मानवीय मूल्यों के माध्यम से समय -समय पर संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की एक सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था वाला देश है। देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और वर्तमान परिस्थितियों से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

Share This Article: