पटना | डीएवी बोर्ड कॉलोनी, पटना महानगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के सभागार में कक्षा नवमी से बारहवीं के छात्र-छात्राओं के साथ युवा संवाद का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित युवा संवाद श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित हुआ । उक्त कार्यक्रम में ‘नागरिक कर्तव्य’ एवं ‘स्व भाव का जागरण’ विषय पर विद्यार्थियों का प्रबोधन एवं उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का शंका समाधान किया गया । मुख्यवक्ता प्रो.ओम जी शुक्ल द्वारा नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश डाला |


कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ भौतिकी अध्यापक श्री एके झा ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु संगठन की सराहना की एवं हम स्वाधीन हों न की स्वार्थ के अधीन ऐसा संदेश विद्यार्थियों को दिया ।

विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था में श्रीमती निवेदिता सिंह, श्री मनोहर माधव,श्री विवेक लाल एवं अन्य अध्यापक गणों ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में पटना महानगर कार्यवाह श्री प्रमोद कुमार जी उपस्थित रहें |
