भागलपुर, 04 सितंबर। गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगाकोठी,नाथनगर में भागलपुर व मुंगेर विभाग के युवाओं के शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर जी ने दीप प्रज्वलित कर किया यह शिविर 04 सितम्बर (शुक्रवार) से 06 सितम्बर (रविवार) 2026 तक चलेगा |

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम अपने महापुरुषों के त्याग और बलिदान को अपना लक्ष्य मानकर मातृभूमि की सेवा में अनवरत अपना समर्पण करें।

