वनवासी कल्याण आश्रम का दो दिवसीय नगरीय कार्यकर्त्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

पटना (विसंके) । अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का दो दिवसीय नगरीय कार्यकर्त्ता अभ्यास वर्ग संपन्न हो गया। 16 और 17 दिसंबर को पटना में आयोजित इस अभ्यास वर्ग में कई विषयों पर चर्चा की गई। प्रथम और द्वितीय दिन की बैठक में तीन-तीन सत्र  में नगरीय कार्यकर्ताओं के दायित्व और उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा हुई। अभ्यास वर्ग का उदघाटन वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय नगरीय कार्य प्रमुख भगवान सहाय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान श्री सहाय ने बताया कि देश में कल्याण आश्रम के कुल 970 प्रकल्प चल रहे हैं। सभी नगरवासियों को एक बार वन यात्रा जरूर करना चाहिए ताकि आश्रम द्वारा चल रहे प्रकल्पों को प्रत्यक्ष देखकर जानकारी प्राप्त कर सके तथा दूसरे नगर वासियों को प्रेरित करे।

अभ्यास वर्ग में उपस्थित प्रांत संरक्षक डोमा सिंह खरवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा प्रांत महामंत्री अजय नारायण सिंह ने वनवासी कल्याण आश्रम बिहार 2022 – 23 के वार्षिक कार्य का विस्तार से ब्यौरा दिया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक दिग्विजय कुमार, कोषाध्यक्ष श्याम भरतीया, क्षेत्रीय (बिहार – झारखण्ड) कार्य प्रमुख हीरेन्द्र, संगठन मंत्री नितीश कुमार सिंह, सह संगठन मंत्री रामरूप, दक्षिण बिहार प्रांत के नगरीय कार्य प्रमुख प्रदीप कुमार, प्रांत के नगरीय सह कार्य प्रमुख रेवतीकांत, प्रांत निधि प्रमुख अरबिंद खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष रवींद्र प्रियदर्शी इत्यादि पूरे समय वर्ग मे उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग में प्रांत के सभी जिले से कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Share This Article: