त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न, बीएमएस की तीन वर्षीय कार्यसमिति गठित, बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हिरण्मय पंड्या

पटना, (विसंके) 9 अप्रैल। राजधानी पटना में केशव सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 20वें अखिल भारतीय अधिवेशन में रविवार को नयी कार्यसमिति का गठन किया गया है। यह कार्यसमिति वर्ष 2023-2026 तक क्रियाशील रहेगी। कार्यसमिति ने हिरण्मय पंड्या (गुजरात) को अध्यक्ष और हिमते महामंत्री मनोनीत किया।

राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष.

भारतीय मजदूर संघ के इस अखिल भारतीय अधिवेशन में पारित चार प्रस्तावों के समर्थन में आगामी 26 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जायेगा और इन प्रस्तावों की प्रति प्रधानमंत्री को भेजी जाएगी। अधिवेशन के समापन समारोह में अखिल भारतीय संगठन मंत्री वी सुरेंद्रन ने कहा है कि न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी देने, आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनाने, सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने एवं ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा।

अधिवेशन में चुनाव प्रभारी वसंत राव पिम्पलापुरे की देखरेख में नयी कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें हिरण्मय पंड्या (गुजरात) को अध्यक्ष, एस मलेशम (तेलंगाना), एमपी सिंह (उत्तर प्रदेश), केपी सिंह (मध्य प्रदेश), नीता चौबे (विदर्भ), सुखमिंदर सिंह डिक्की (पंजाब), एम जगदीश्वर राव (आंध्र प्रदेश) एवं राज बिहारी शर्मा (राजस्थान) को उपाध्यक्ष को मनोनीत किया गया। इसके अलावा रवींद्र हिमते (विदर्भ) को महामंत्री, सुरेंद्र कुमार पांडेय (छतीसगढ़) को उप महामंत्री, गिरिश चंद्र आर्या (दिल्ली), रामनाथ गणेशे (मध्य प्रदेश), अशोक कुमार शुक्ला (उत्तर प्रदेश), वी राधाकृष्णन (केरल), अंजली पटेल (उड़ीसा), नाबा कुमार गोगोई (असम) एवं राधे श्याम जायसवाल (छतीसगढ़) को मंत्री और श्रवण कुमार राठौड़ (राजस्थान) को वित्त सचिव एवं अनीश मिश्रा (दिल्ली) को सह वित्त सचिव बनाया गया है। कार्यसमिति में बी सुरेंद्रन को संगठन मंत्री एवं गणेश मिश्रा को सह संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।

मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री हिमते ने बताया कि सभी प्रदेश महामंत्री एवं महासंघ के महामंत्री स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे। वंदे मातरम के साथ तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन की घोषणा की गयी।

Share This Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *