संघ ने रविन्द्र किशोर सिन्हा जी को दी श्रद्धांजलि

पटना, 30 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रख्यात उद्यमी, प्रसिद्ध समाजसेवी, पूर्व सांसद और विश्व संवाद केंद्र के न्यासी रविन्द्र किशोर सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने बताया कि प्रसिद्ध समाजसेवी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रविन्द्र किशोर सिन्हा के निधन से सार्वजनिक क्षेत्र को क्षति हुई है। निजी सुरक्षा सेवा क्षेत्र उद्योग को नई पहचान देने और राष्ट्र सेवा व सामाजिक कार्यों तथा मीडिया जगत में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।

ज्ञात हो कि श्री रविन्द्र किशोर सिन्हा जी बाल्यकाल के स्वयंसेवक थे। गर्दनीबाग शाखा के मुख्य शिक्षक भी रहे। संघ शिक्षा वर्ग (द्वितीय वर्ष, वर्तमान में कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम) के प्रशिक्षित स्वयंसेवक थे।

Share This Article: