सासाराम। 4 मई, 2026
प्रमुख जन संगोष्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दक्षिण बिहार प्रांत के प्रचारक श्रीमान उमेश कुमार रंजन जी का उद्बोधन हुआ।
इस कार्यक्रम में उन्होंने पंच परिवर्तन के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष पर पूरे समाज को इस राष्ट्रीय और सामाजिक अभियान से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा परिवार में संस्कार, साथ भोजन, मातृभाषा, स्वदेशी, बुजुर्गों का सम्मान, पानी बचाना, पेड़ लगाना, प्लास्टिक मुक्त जीवन, सौर ऊर्जा अपनी भाषा, वेशभूषा, खान-पान, तीर्थ, महापुरुषों पर गर्व करना संविधान-कानून का पालन, ट्रैफिक नियम, वोट देना, टैक्स भरना संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन की बातों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना है।


