पटना, 7 जनवरी। आज विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में डॉ राजमणि प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिक्षा में सुधार, सहित कई विषयों पेर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में विद्या भारती द्वारा एक विश्वविद्यालय की स्थापना करने पर चर्चा की गई। यह विश्वविद्यालय पटना में स्थापित किया जायेगा। विश्वविद्यालय का नाम विद्या भारती विश्वविद्यालय रखने की भी सहमति बनी।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह, बिद्या भारती के डॉ राजमणि प्रसाद सिन्हा, रमेन्द्र राय, गोपेश कुमार घोष, अरुण कुमार सिन्हा, चन्द्रशेखर वर्मा, वारिष्ठ साहित्यकार बलराम तिवारी,हरिशंकर मिस्र, बख्शी विद्यानंद सिन्हा, दिनेश मिश्र उपस्थित थे।