श्रमिक राष्ट्र निर्माण कर्त्ता हैं। इनके परिश्रम से ही समाज में आधुनिकता आती हैं। उक्त बातें विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ गोपालगंज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम अधीक्षक मनोज दुबे ने कही।
श्रम अधीक्षक मनोज दुबे जी ने श्रमिक के कल्याण को लेकर बिहार सरकार की चल रही योजनाओं को विस्तार पूर्वक श्रमिकों को बताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश मंत्री राकेश कुमार भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक राष्ट्र को विकसित करने में प्रथम योगदान कर्त्ता हैं। सृष्टि के निर्माण कर्त्ता विश्वकर्मा श्रमिकों के आराध्य हैं। श्रमिक अपना और अपने परिवार की चिंता को त्याग कर समाज को राष्ट्र का निर्माण का कार्य करता हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम अधीक्षक मनोज दुबे और प्रदेश मंत्री राकेश भारती ने संयुक्त रूप से विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजनारायण सिंह, मंच संचालन मिल मज़दूर संघ के अध्यक्ष रामनरेश प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र यादव ने किया।
कार्यक्रम को आंगनवाड़ी संघ की प्रदेश कोषाध्यक्ष नजमा खातून, शिक्षक संघ रणदीप सिंह, मिल संघ से हरिनाथ जी ने संबोधित किया।