पटना, 16 नवंबर। आगामी 12 जनवरी को पटना महानगर के लगभग सौ बस्तियों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषंगी संगठन एन.एम.ओ और सेवा भारती के तत्वाधान में लगाया जाएगा। एन.एम.ओ और सेवा भारती के बैनर तले लगने वाले शिविर में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं दवाई उपलब्ध कराया जायेगा। चिकित्सा शिविर में पटना के महत्वपूर्ण अस्पताल एन.एम.सी.एच, आई.जी.आई.एम.एस, पी.एम.सी.एच और एम्स के डॉक्टर जरुरत मंद लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी यह शिविर लगाया गया था। जिसमें पटना के 60 बस्तियों में सेवा प्रदान दी थी और हजारों लोग इस से लाभान्वित हुए थे।
इस शिविर में डेंटल, अर्थो और फिजीशियन डॉक्टर के अलावा कई विभाग के डॉक्टर अपनी सेवा देंगे।