सहरसा, 23 जुलाई। सहरसा स्थित सदर थाना क्षेत्र के बटराहा के शारदानगर, वार्ड नं0 27 स्थित एक मकान में ईसाई धर्म परिवर्तन केंद्र का खुलासा हुआ। धर्म परिवर्तन का खेल वर्ष 2005 से चल रहा था।
विश्व हिन्दु परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जब इसका पता चला तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी को पुलिस के हवाले करवाया गया।वहां मौजूद 22
महिला एवं पुरूषों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।
मुख्य आरोपी कृष्णदेव यादव और गोरखनाथ द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को जुटाया गया था।धर्म परिवर्तन और अंधविश्वास की आड़ में दोनों ने लोगों को गुमराह करके कई लोगों का धर्म परिवर्तन कराया।
मुख्य आरोपी कृष्णदेव यादव और गोरखनाथ खगड़िया और पटना के निवासी हैं। धर्म परिवर्तन स्थल से ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए किताबों का बंडल, सीडी सहित कई सामान बरामद भी किये गये हैं।