पटना, 16 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भाग, पटना इकाई द्वारा रविवार को मुख्यालय के शाखा मैदान में विजयादशमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सभी वर्गों को एकजुटता का संदेश दिया। इसके पूर्व स्वयंसेवकों ने शहर में पथ संचलन कर समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर मां भारती को अखंड बनाने का संदेश दिया।
दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता प्रांत व्यवस्था प्रमुख डॉक्टर विनायक पद्माकर ने कहा कि विजयादशमी पर शक्ति का पूजन होता है। इस अवसर पर शस्त्र पूजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह देवी को असुरों के वध के लिए सभी देवताओं ने अपनी शक्ति के विशेष अंश प्रदान किए थे, तब जाकर देवी को संगठित ताकत से असुरों पर विजय प्राप्त हुई थी, इसी तरह समाज भी है, समाज के सभी वर्गों के समन्वय तथा एकता से ही समाज को संगठित किया जा सकता है।
इस अवसर पर क्षेत्र कार्यवाह डॉक्टर मोहन सिंह, प्रांत सह संघचालक राजकुमार सिन्हा जी, भाग संघचालक अशोक जी, महानगर कार्यवाह चक्रधर सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित हुए।
