पटना, 24 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वान्त रंजन को अक्षर पुरुष पं रामनारायण शास्त्री सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पं रामनारायण शास्त्री स्मारक न्यास द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह उन्हें प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।