दरभंगा, 14 दिसंबर। आगामी 17 दिसंबर को “चेतना” एवं “मिथिला विद्वत परिषद द्वारा “संघ प्रचारक की राष्ट्रमाता परिक्रमा” नामक पुस्तक का लोकार्पण किया जायेगा। यह कार्यक्रम दरभंगा स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय के सिनेट हाल में किया आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर संघ के नये पुराने स्वयं सेवकों का मिलन समारोह भी होगा। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी, प्रांत प्रचारक रामकुमार जी, विभाग संघ चालक अनिल सिंह, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सर्वनारायण झा, पूर्व कुलपति प्रो० देवनारायण झा, पूर्व कुलपति आर्यभट्ट विज्ञान विश्वविद्यालय डा० एस० पी० सिंह, राजनीति शास्त्र के विद्वान मा० जितेन्द्र, संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो० विमल नारायण ठाकुर, चेतना के विश्वविद्यालय संयोजक सह संस्कृत विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो० कन्हैया चौधरी, जिला संघचालक डा० अशोक सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।