भारत विकास परिषद, दक्षिण बिहार के तत्वाधान में ‘व्यक्ति निर्माण : राष्ट्र निर्माण’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन पटना स्थित पहाड़ी में किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन समाजसेवी अरविंद जत्ती ने किया, वे पूर्व राष्ट्रपति स्वर्ग बी.डी जत्ती के सुपुत्र है। राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक रामदत्त चक्रधर एवं समाजसेवी जनार्दन पाटिल विशिष्ट अतिथि थे। वही विषय प्रवेश भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री विमल जैन ने किया।
उद्घाटन करता अरविंद जत्ती ने देश में विगत कुछ वर्षों की स्थितियों की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र उत्थान वास्तव में नागरिकों के चरित्रवान होने से ही संभव है।
वही रामदत्त चक्रधर ने राष्ट्र निर्माण में महान विभूतियों के योगदान की चर्चा की तथा मैथिलीशरण गुप्त को भी उद्धृत किया।
गोष्ठी का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्वागत संबोधन प्रांतीय अध्यक्ष मोहन चतुर्वेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन विवेक माथुर ने किया।
इस अवसर पर डॉ शाह अद्वैत्त कृष्ण, बी.एन कपूर, सरदार तरलोचन सिंह, डॉक्टर मोहन सिंह एवं शहर के प्रबुद्ध समाजसेवियों उपस्थित रहे।