पूर्णिया, 21 नवंबर। आज जिले के श्रीरामजानकी सिंह गोकुल कृष्ण आश्रम में धर्म जन जागरण का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद् दुवारा किया गया। जिसमें संसद में कानून बना कर श्री राम मन्दिर निर्माण की मांग की गई। धर्म सभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
विहिप के केंद्रिय उपाध्यक्ष जगरनाथ साही ने कहा की वर्त्तमान सरकार संसद में कानून बना कर राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द कराये।
धर्म सभा के बाद विश्व हिन्दू परिषद् के शिष्ट मंडल ने पूर्णिया के सांसद से मिला और राम मंदिर निर्माण के लिये संसद में बिल लाने को लेकर ज्ञापन सोपा।
जिसमें प्रान्त मंत्री अशोक श्रीवास्तव, जवाहर झा पवन पोद्दार, बिनोद कुमार लाठ, मनीष भारती, विवेक कुमार लाठ, प्रकाश जयसवाल, अंजय मंडल थे।