राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और संघ प्रवाह के संस्थापक प्रबंध संपादक पंडित शिव कुमार मिश्र ने 13 अगस्त को दोपहर अपने नश्वर शरीर का त्याग कर दिया।
मूलतः आरा जिला(बिहार) के संदेश थानांतर्गत काकन डीहरा निवासी शिव कुमार जी डाक विभाग से सेवा निवृत्त हुए थे। 1995 में संघ के वानप्रस्थी कार्यकर्ता हुए। संघ के नगर कार्यवाह, संस्कार भारती के संगठन मंत्री और जागरण पत्रिका के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। जीवन के अंतिम क्षण तक शिव कुमार जी सक्रिय थे।
85 वर्षीय शिव कुमार जी का दाह संस्कार सुपुत्र दिनेश मिश्र ने 14 अगस्त को बक्सर में किया।
संस्कार भारती के दक्षिण बिहार प्रांत के सभी पदाधिकारियों ने अपनी श्रद्दांजली व्यक्त की। दक्षिण बिहार प्रान्त के अध्यक्ष प्रो. श्याम शर्मा ने कहा कि पंडित शिव कुमार मिश्र एक महान व्यक्ति थे, उनका काना हम सब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।