भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री, विनय कुमार सिन्हा बीते दिन सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए है. इस अवसर पर बिहार मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय पर उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री उमा प्रसाद बाजपेई ने बिहार प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की ओर से उन्हें चादर एवं अन्य वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. वही इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सम्मान समारोह के अवसर पर विनय कुमार सिन्हा ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय मजदूर संघ एवं राष्ट्र कार्य में देने का संकल्प लिया.