पटना (विसंके)। भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। इस अवसर पर भारतीय मज़दूर संघ द्वारा पटना में शोभा यात्रा निकाल कर सरकार से 17 सितंबर को ‘राष्ट्रीय श्रम दिवस’ घोषित करने की मांग की गई। शोभा यात्रा पटना के जीपीओ गोलंबर से शुरू होकर स्टेशन गोलंबर, डाकबंग्ला चौराहा, तारामंडल, आयकर गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ होते हुए आर ब्लॉक चौराहा तक निकाली गयी.
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्र, प्रदेश महामंत्री संजय कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम पाण्डेय, प्रदेश मंत्री विनोद कुमार सिंह एवं मुरारी प्रसाद, जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला मंत्री अजय कुमार, सहायक जिला मंत्री पप्पू वर्मा एवं चंदन सिंह तथा प्रदेश एवं जिला संगठन मंत्री राकेश कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।