30 मार्च से 1 अप्रैल तक चलने वाले भारतीय किसान संघ दक्षिण बिहार के कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आज गया के मुरेरा ठाकुरवाड़ी में संपन्न हो गया. पहले दिन परिचय सत्र से प्रथम दिवस की की शुरुआत की गयी. परिचय वर्ग में मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मधुसुदन प्रसाद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का एक-दूसरे से परिचय करवाया. प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक– एक ईंट को जोड़कर भवन बनता है. कार्यकर्ता बनने हेतु काफी मेहनत करनी होती है. भारतीय किसान संघ के संस्थापक दन्तोपंत ठेंगड़ी के सपने को साकार करना तथा उनके अधूरे कार्य को पूरा करना हमारा दायित्त्व है.
दूसरें दिन अभ्यास वर्ग की अध्यक्षता दक्षिण बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने किया. राष्ट्रीय मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने किसान संघ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए किसान संघ की उपलब्धियों के बारे में किसानों व कार्यकर्ताओं को बताया.
दूसरें सत्र में संगठन प्रचार प्रमुख श्रीप्रकाश नारायण तिवारी ने जैविक खेती के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. बाकायदा जैविक खेती वर्ग के लिए प्रयोगिक वर्ग की भी समुचित व्यवस्था की गयी थी. उन्होंने बताया कि जैविक खेती करने से मिट्टी की गुणवत्ता बरकरार रहती है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है. वर्ग में उपस्थित सभी किसानों व कार्यकर्ता से जैविक खेती हेतु अपील की गयी.
अंतिम दिन मुक्त चिंतन का था, जिसमे कार्यकर्ताओं के जैविक खेती से सम्बंधित समस्याओं का निवारण किया गया.