पटना, 13 अक्टूबर। भारतीय इतिहास संकलन समिति द्वारा पटना के अरविंद महिला कॉलेज में राष्ट्रीय विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसका विषय “आखिर हेमू कौन था”? रखा गया था। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता सुबोध गुप्ता ने कहा कि तथाकथित इतिहासकारों के द्वारा इतिहास को विकृत कर दिया गया है। हेमू के बारे में गलत लिखा गया है जो निंदनीय है। संगोष्ठी में स्वीकार किया कि शिवाजी अंतिम हिंदू राजा थे।
राष्ट्रीय विचार संगोष्ठी में अरविंद महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर उषा झा, प्रोफेसर भारती एस कुमार, इतिहास संकलन समिति बिहार के अध्यक्ष राजीव रंजन सहित कई लोग उपस्थित थे।