पटना, 20 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके अनुषांगिक संगठन के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में गंगा किनारे सभी गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जायेगा। जिसमें आम जनता के साथ-साथ समाज के गणमान्य लोगों की भी भागीदारी रहेगी। बिहार के सभी गंगा घाटों पर यह कार्यक्रम आगामी 22 अक्टूबर को होगा।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत बिहार के सभी गंगा घाटों को साफ किया जायेगा। पटना में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके अनुषांगिक संगठन के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसे देखते हुए स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है, जिसके द्वारा पटना स्थित गंगा के सभी घाटों को स्वच्छ करने का निर्णय लिया गया है।