संस्कार भारती मुंगेर और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गंगा जागृति कार्यक्रम के काव्यपाठ के लिये आज संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने बरियारपुर के प्रख्यात कवि राम बहादुर चौधरी चंदन और हवेली खरगपुर प्रखंड के पहाड़पुर ग्राम के वरिष्ठ कवि सुनील कुमार सिंह को उनके आवास पर जाकर सम्मान राशि अर्पित किया गया।
साथ ही कल मुंगेर के कवि व अंग्रेजी भाषा के विद्वान विमल कुमार मिश्र का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष संदीप कुमार भगत, प्रांतीय पदाधिकारी संजय कुमार पोद्दार व संगीत कुमारी, इकाई की सदस्या नीतू कुमारी उपस्थित रही।