हमारा संविधान देश की एकता और अंखडता का परिचायक है। संविधान का सम्मान व लोकतंत्र में नियमों का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। उक्त बातें सरस्वती विद्या मंदिर, मीठापुर पटना में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. वेंकटेश तिवारी ने कहा। उन्होंने कहा कि सभी देशवासी देशहित में कार्य करें। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष परिहास चंद्र सहाय (सेवानिवृत्त एसडीओ बिहार सरकार) कोषाध्यक्ष प्रीति पाठक, सचिव मनोज कुमार सिन्हा, प्रधानाचार्य एन. के. मिश्रा द्वारा संयुक्तरुप से भारत माता पूजन सह दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा घोष वादन का प्रदर्शन भी किया गया जिसने लोगो का मन मोह लिया।
वही विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के कोषाध्यक्ष प्रीति पाठक ने गणतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसके विश्वव्यापी प्रभाव को अपने ओजस्वी अंदाज में प्रकट किया एवं तमाम देश के वासियों से इसे अक्छुन्न रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन किशोर भारती की छात्रा सुप्रिया, स्नेहा एवं निहारिका द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्य सह शुभेच्छु सुभाष सिंह, सच्चिदानंद सिंह अनिल कुमार तथा विद्यालय के आचार्य चेतन जायसवाल, अनिल कुमार गुप्ता, पूनम, रेखा आदि सहित सभी छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
