जमुई, 06 अक्टूबर। भारतीय मजदूर संघ के बिहार प्रदेश कार्यसमिति का दो दिवसीय बैठक जमुई जिला अंतर्गत शगुन वाटिका महिसीडी में प्रारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सियाराम शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेश सिन्हा, प्रदेश महामंत्री उमा प्रसाद वाजपेयी, प्रदेश मंत्री मुरारी प्रसाद और मनीष कुमार उपस्थित थे।
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए डॉक्टर शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूर हित में संघर्ष जारी रखेगा। संघर्ष का ही परिणाम ही है कि आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार ने 50% की मानदेय में वृद्धि की लेकिन जब तक सरकारी कर्मचारियों के समान सुविधा प्राप्त नहीं होगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
संगठन मंत्री सुरेश सिन्हा ने बीड़ी मजदूर के मुद्दा को उठाते हुए कहा कि मजदूर के हित के लिए मजदूर संघ संघर्ष करता रहेगा।
कार्यसमिति में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, जमुई जिला मंत्री परमेश्वर भारत, जिलाध्यक्ष बालमुकुंद साह, कार्यकारणी सदस्य आरती देवी, और बिहार प्रदेश कार्य समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।