बेगूसराय, 7 फरवरी। 18 सूत्री मांगो को लेकर आज बेगुसराय में बिहार प्रदेश मध्याह्न भोजन कर्मचारी संघ ने चक्का जाम किया। रसोइया संघ की अध्यक्ष सुदिना देवी की नेतृत्त्व में जिला में चक्का जाम किया गया। सुदिना देवी ने कहा कि राज्य सरकार के तरफ से हमारी मांगो को लेकर अनदेखा किया जा रहा है। राज्य सरकार मध्याह्न भोजन से सम्बन्धित सभी कर्मचारियों को निकालने की धमकी दे रही है।
उन्होंने ने कहा कि जब तक मध्याह्न भोजन के कर्मचारी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक सरकार के खिलाफ आन्दोलन चलते रहेंगे। चक्का जाम में मध्याह्न भोजन कर्मचारी संघ के हज़ारो कार्यकर्ता मौजूद थे।