पटना, 01 फरवरी। भारतीय शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आचार्य चयन परीक्षा आज संपन्न हो गई। विभिन्न विषयों के लिए लगभग 600 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। दक्षिण बिहार में भागलपुर तथा पटना इन दो जगहों पर परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आधार पर आचार्यों का चयन किया जायेगा। परीक्षा परिणाम 10 फरवरी को समिति के बेवसाईट पर जारी की जायेगी। यह जानकारी भारतीय शिक्षा समिति, बिहार के सह प्रदेश सचिव प्रकाश चंद्र जायसवाल ने दी।