अभाविप बिहार प्रांत के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों को निर्वहन करते हुए वर्तमान में बिहार प्रांत के प्रांत प्रमुख प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में सिंडिकेट सदस्य मनोनयन किया गया। साथ ही कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना के पूर्व छात्र व अभाविप के वर्तमान प्रदेश कार्यकारी परिषद् सदस्य आलोक तिवारी एवं बी.एस.कॉलेज, दानापुर के छात्र नेताव अभाविप के पूर्व प्रदेश कार्यकारी परिषद् सदस्य बिजेंद्र कुमार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य बनाया गया है।