कटिहार, 21 नवंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, कटिहार के सनोली नगर इकाई में नयी इकाई का गठन किया गया। सत्र 2018-19 के लिए सदस्यों को दायित्व भी दिया गया है। जिसमे नगर अध्यक्ष विष्णुकांत झा (शिक्षक), नगर मंत्री रोशन झा एवं प्रखंड सयोंजक भास्कर झा को बनाया गया। वही नगर सह मंत्री मनीष गुप्ता, करण सिंह, सोनू यादव, हर्ष मिश्रा, हर्ष पोद्दार, प्रखंड सह संयोजक शुभम गुप्ता, कोषाध्यक्ष मिलन मिश्रा, सोशल मीडिया प्रमुख मोनू महतो, सह प्रमुख अंकित गुप्ता, एसएफडी प्रमुख राहुल झा, सहित कई कार्यकर्ता को दायित्व दिया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी परिषद् सदस्य चन्दन चौबे ने कहा कि परिषद् से जुड़ कर छात्र राष्ट्र हित के लिए काम कर, समाज और देश को सही दिशा प्रदान करते है।
वही जिला सयोंजक प्रीतम पोद्दार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह संगठन छात्र हित को लेकर लगातार संघर्ष करता रहता है।
मौके पर नगर कार्यकारणी परिषद् सदस्य सौरव यादव, डीएस कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष अनीश सिंह, कटिहार के नगर सह मंत्री अनुज भगत, विक्रांत सिंह, राहुल दुबे, ऋषि राज, सत्यम सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।