बेगूसराय, 18 अक्टूबर- अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में स्थित स्वामी विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने की माँग आज पूरा कर दिया गया। यह फैसला कल नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक में लिया गया। पंचायत के इस फैसले से अभाविप कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा प्रदेश के पुर्व कार्यकारिणी सदस्य भोला चौधरी ने कहा कि चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना से चौक के सुंदरता मे चार चाँद लग जाएगा।
वही एसडीएफ अध्यक्ष राजेश राज तथा नगरमंत्री ललनदेव कुमार ने कहा कि बिना प्रतिमा के चौक सुना लग रहा था। नगर पंचायत के फैसले का अभाविप स्वागत करती है साथ ही नगर उपाध्यक्ष सुबोध कुमार तथा पुर्व उपाध्यक्ष आलोक आर्यन ने कहा कि मुख्य पार्षद सहित तमाम पार्षद धन्यवाद के पात्र हैं।
मौके पर पुर्व अध्यक्ष सुमन कुमार, पुर्व नगर मंत्री प्रिंस सिंह, कोमल आर्य, समीर श्रवण, नगर सहमंत्री अनुभव कुमार, बंटी कुमार, रोहन कुमार, विकास कुमार, अमन आकाश, नीतिश कुमार, रोहित कुमार, गौरव कुमार, राहुल कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने मुख्य पार्षद सहित तमाम पार्षदों को धन्यवाद दिया।