आरा,16 अक्टूबर- अखिल भारतीय विधार्थी परिसद् आरा इकाई द्वारा चाइनीज़ समान के बहिष्कार के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। जो रमना मैदान स्थित मानस मंदिर से टाउन थाना होते हुए गोपाली चौक घंटाघर के पास जाकर सभा मे तब्दील हो गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय प्रमुख डॉ. अमरेंद्र कुमार ने कहा कि चाइनीज समान के खरीद से चीन की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हमारी अर्थव्यवस्था कमजोर होगी, इसलिए राष्ट्रहित को ध्यान में रखा जाए और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग किया जाए।
सभा में मौजूद विधार्थी परिसद् के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि शेखर सिंह ने कहा कि चाइना एक तरफ हमारे यहाँ समान बेचता है और दूसरी तरफ पाकिस्तानी आतंकवादियों को समर्थन करता है। हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में हम चायनीज़ समानों का बहिष्कार करें। वही अभाविप आरा नगर इकाई के नगर मंत्री विवेक सिंह ने नगरवासियों से दीपावली में स्वदेशी चीजो का उपयोग करने का आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन विष्णु सिंह के द्वारा किया गया।
जागरूकता मार्च में प्रमुख रूप से नगर सह मंत्री जयशंकर सिंह, प्रदेश एस.एफ.डी. प्रमुख पर्यावरणप्रेमी आनन्द कुमार, वि.वि. कैम्पस अध्यक्ष राज पाण्डेय, छोटु सिंह, प्रकाश सिंह, विशाल वैश्य, जयशंकर सिंह, चंदन मिश्रा, रवि सिंह, नविन प्रकाश, अभिषेक, गोलू, उज्जवल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।