सेवा भारती के तत्वावधान में पितृपक्ष के उपलक्ष्य में गयाजी में 25 सितंबर से नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन सिन्हा द्वारा किया गया।

शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा भारती द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ाना है। प्रत्येक वर्ष सेवा भारती द्वारा पितृपक्ष में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है |


इस अवसर पर बोधगया मठ के संरक्षक स्वामी विवेकानंद गिरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा ने किया। इस शिविर में प्रो. डॉ. सुबोध बिहारी सिंह , डॉ. संजय मिश्रा, डॉ विनोद प्रसाद , डॉ.राजेश कुमार, निरंजन कुमार होम्योपैथिक कॉलेज के अन्य मेडिकोज के द्वारा सेवा दिया जा रहा है |
