भारत के प्राचीन गौरव से गौरवान्वित करने के लिए “समाज परिवर्तन” का उद्देश्य लेकर संघ की स्थापना : डॉ.मोहन सिंह

मुंगेर में 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) प्रारंभ हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत के शिक्षार्थी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। यह वर्ग 12 जून तक चलेगा। इस वर्ग का विधिवत उद्घाटन डॉ. मोहन सिंह,क्षेत्र कार्यवाह (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) के द्वारा किया गया| संघ में प्रशिक्षण का महत्व एवं संघ स्थापना का उद्धेश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा विभिन्न कालखंडों में हुए परिवर्तन को हमने स्वीकार किया लेकिन पाश्चात्य सभ्यता एवं संस्कृति का त्याग करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। प्रशिक्षण का आधार स्वयंसेवक को गुणवत्ता प्रदान करना और व्यक्तित्व के आधार पर चारित्रिक शक्ति निर्माण करना है।भारत के प्राचीन गौरव से गौरवान्वित करने के लिए “समाज परिवर्तन” का उद्देश्य लेकर संघ की स्थापना हुई |

Share This Article: