16 सूत्रीय मांगो के समर्थन में मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ बिहार प्रदेश ने डाक कर्मचारियों की मांगों को लेकर चीफ पोस्टमास्टर जनरल के गेट पर पटना जी.पी.ओ. कैंपस में का कार्यकर्म मनोज कुमार निराला की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ|
इस अवसर पर भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ बिहार प्रदेश के नौ विंग के सर्कल सचिव नीरज कुमार, नागेशवर प्रसाद, संजय कुमार, राम निरंजन सिंह उपस्थित थे | इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ के विनय कुमार सिन्हा, भारतीय मजदूर संघ, बिहार प्रदेश, पटना के अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम शर्मा के आलवा पूरे बिहार प्रदेश के सभी विंग के कई मंडलीय सचिव एवं अध्यक्ष उपस्थित थे|
बिहार प्रदेश के अधिकतर मंडलीय सचिव ने डाक विभाग के बिहार प्रदेश के कई मंडलों मे डाक अधीक्षको के द्वारा संघ के पत्रों पर कोई कार्यवाई नहीं की जाती है, की बाते उठाई|
इस पर नीरज कुमार, सर्कल सेक्रेटरी ने भी कहा की यही हालत सर्कल की भी है, इसकी लिखित शिकायत मुख्य डाक महाध्यक्ष बिहार सर्कल या क्षेत्रीय डाक महाध्यक्ष से करने पर भी संघ के पत्रो पर कोई कार्यवाई नहीं की जाती है| उसके जबाब संघ को नहीं दिये जाते है| जबकि भारत सरकार का नियम है कि एक आम नागरिक भी आरटीआई के तहत अपने पत्रो पर की गयी कारवाई की, अगर सूचना मांगता प्रशासन उसे की गयी कारवाई से संबन्धितउपलब्ध सूचना 30 दिनो के अंदर लिखितरूप से उपलब्ध करवाता है| लेकिन वही सूचना संघ को उपलब्ध नहीं कारवाई जाती है| अगर यही स्थिति रही तो संघ मजबूर होकर आरटीआई के तहत सूचना माँगेगा|
महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, बिहार प्रदेश ने इसे गंभीरता से लेते हुये कहा कि प्रशासन को संघ द्वारा लिखे पत्रो पर की गयी कार्यवाई का त्वरित जबाब देने हेतु, प्रशासनिक कार्य मे तत्काल सुधार लाना चाहिय| संघ के पदाधिकारियों को प्रताड़ित करना बंद करे, `अन्यथा संघ आंदोलन करेगा | मंच का संचालन श्री नीरज कुमार, सर्कल सचिव ने स्वम किया |
विनय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय मजदूर संघ ने ने कहा कि आज डाक विभाग पर पूंजीपतियों की नज़र पड चुकी है, इसके फायदे बाले विभाग को वो खरीदना चाह रही है, भारतीय मजदूर संघ कोई पोलिटिकल पार्टी नहीं है| सरकार किसी भी पार्टी का हो, भारतीय मजदूर संघ, हमेशा से सिर्फ मजदूरों के हितो की रक्षा करता है|
संजय सिन्हा जी ने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की माँगों को नहीं मानती है तो अगले चरण मे दिनांक 25.11.2019 को डाक भवन, न्यू दिल्ली पर धरना दिया जाएगा|